ललितपुर, जुलाई 25 -- ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव के तरीके बताए और किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों की जान बचाने के लिए उनको विशेष प्रशिक्षण दिया। जिसमें आग्निकांड भूकंप, शॉर्ट सर्किट और अन्य आपदा के समय त्वरित बचाव व मरीजों को सुरक्षित निकालने के तरीके बताए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हर वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मियों को अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण दिया गया। फायर विभाग के विशेषज्ञों ने कर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों का उपयोग, प्राथमिक उपचार, स्ट्रेचर के बिना मरीज को उठाने और धुएं से बचाव के टिप्स दिए। प्रशिक्षण संग परिसर में माकड्रिल भी कराई गई। अभ्यास के दौरान सायरन बजते ही कर्मी अलर्ट हुए और कुछ ही मिनटों में वार्...