संवाददाता, अप्रैल 22 -- यूपी के बदायूं में सिविल लाइंस कोतवाली के कुलचौरा गांव के समीप पशु क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग लिखी तेज रफ्तार कार के पीछे कुत्ते को रस्सी से बंधाकर निर्दयतापूर्वक घसीटा जा रहा है। वीडियो देख आशंका जताई जा रही है कि बेजुबान की मौत हो गई है, जिसके बाद उसको गाड़ी के पीछे बांधकर फेंकने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में दिख रही गाड़ी जिला क्षय रोग विभाग में किराये पर चलने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इस क्रूरता को देख हर कोई दंग है कि आखिर बेजुबान को ऐसी सजा क्यों दी गई। इस गंभीर मामले पर जिला क्षयरोग अधिकारी ड...