एटा, जनवरी 23 -- शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यालय कक्ष में सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों को मतदान की शपथ ग्रहण करायी। उसके बाद कार्यालय में बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य अधिकारी, कर्मचारियों ने मां शारदे और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यापर्ण किया। मां शारदे की आरती की गई। कार्यक्रम में एसीएमओ डा.राममोहन तिवारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामसिंह, एसीएमओ आरसीएच डा. सुधीर कुमार, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, आशीष पाराशर, दिलीप शर्मा, अरविंद सिंह चौहान, प्रवीन चतुर्वेदी, सुबोध मिश्रा, संतोष दुबे, श्याम सुंदर, मीनाक्षी, डा. प्रीती, खुशनुमा खान, सुशील बघेल, सुकेश सिंह, विशाल, अशोक एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...