गंगापार, अप्रैल 26 -- रामनगर के एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर से मारपीट करने वाले शोरेपुश्त व उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी के खिलाफ यह कार्रवाई कंपाउंडर की शिकायती पत्र पर हुई है। बेलन नहर की डोहरिया राजबहा के पास एक अस्पताल में 24 अप्रैल की रात करीब दो बजे के रामनगर के बुड़ारे का पुरा गांव का गुड्डू भारतीया किसी मरीज को लेकर इलाज कराने पहुंचा था। मरीज के नाक व मुंह से खून बहता देख ओपीडी में मौजूद रहे स्वास्थ्यकर्मी नागेन्द्र कुमार घबरा गया। उसने मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज गुड्डू व उसके साथी ने स्वास्थ्यकर्मी को पीट दिया। किसी ने अस्पताल संचालक पीरमुहम्मद को सूचना दी। आननफानन वह अस्पताल पहुंचे और गुड्डू भारतीया को किसी तरह समझा बुझाकर घर भेज दिया। संचालक ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी म...