खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के मुफस्सिल थाना के समीप एनएच 31 पर मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में सदर अस्पताल के गार्ड की इलाज के दौरान मौत की खबर सुनते ही स्वास्थ्यकर्मियों में शोक का माहौल देखा गया। वहीं बुधवार को खगड़िया सदर अस्पताल परिसर में सनोज कुमार भावभीनी अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने गहरे शोक के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि के दौरान बिट्टू कुमार रविंद्र कुमार मुकेश कुमार भुवेंद्र कुमार टोनी कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...