पीलीभीत, अप्रैल 3 -- बिलसंडा। सीएचसी में करीब 28 वर्षों तक सेवा देने वाले शिवकुमार पांडे सेवानिवृत्त हो गए। गुरुवार को सीएचसी सभागार में विभाग की ओर से उनकी विदाई पार्टी आयोजित हुई। जिसमें सीएचसी अधीक्षक डा. छत्रपाल, डा. शरीफ़ अहमद, डा. अनुपम जायसवाल, भूपेन्द्र सिंह, चित्रकुमार समेत समस्त स्टाफ ने शामिल होकर उनके कार्यकाल की सराहना। ड्यूटी के पाबंद रहने वाले शिवकुमार की कभी किसी से कहासुनी नहीं हुई। वार्ड ब्याय के अपने मूल काम के साथ साथ सीएचसी में जरूरत पड़ने पर हर काम किया। सेवाभाव उनकी पहचान थी। लोगों ने उन्हें उपहार दिए। कार्यकाल को सराहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...