स्वास्थ्यकर्मी का पैसा लेते वीडियो वायरल, हड़कंप
देवरिया, जुलाई 27 -- तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा में एक स्वास्थ्य कर्मी का मरीज से पैसा लेते वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी से फरार हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है। तरकुलवा सीएचसी पर वर्ष 2018 में एक ट्रस्ट के माध्यम से एक नेत्र परीक्षक को तीन वर्ष के लिए तैनात किया गया। उसका कार्यकाल वर्ष 2021 में समाप्त हो गया, लेकिन वह वर्ष जुलाई-26 तक अस्पताल में बैठकर मरीजों के आंखों की जांच करता रहा। इतने लंबे समय तक उसकी मौजूदगी की भनक न अस्पताल प्रशासन को लगी और न ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को। सोमवार को नेत्र परीक्षक का रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद वह नेत्र परीक्षण कक्ष बंद कर फरार हो गया। इससे अस्पताल प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.