रांची, अगस्त 25 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ और महासंघ के सदस्यों ने मंगलवार को नामकुम स्थित स्वास्थ्य निदेशालय के समक्ष धरना दिया। करीब 600 कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने निदेशालय के दोनों मुख्य गेट पर बैनर लगाकर गेट बंद कर दिया। इससे कुछ समय तक परिसर में कामकाज भी प्रभावित रहा। धरने में अनुबंध एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आउटसोर्सिंग कर्मचारी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधियों की निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं के साथ वार्ता हुई। प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और 21 सूत्री मांगों को उनके सामने रखा। संघ की प्रमुख मांगों में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समान काम के बदले समान वेतन देने और 32 हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने की मांग शामिल है।...