कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरुकता अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोडरमा से रैली का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. रमण कुमार ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रवाना करने से पूर्व सभी स्वास्थ्यकर्मियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसे समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। विशेष रूप से युवाओं को इससे दूर रखना आवश्यक है, क्योंकि वे देश के भविष्य हैं। डॉ. रमण कुमार ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.