स्वास्थ्यकर्मियों ने बकाया भुगतान को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा
कोडरमा, सितम्बर 5 -- कोडरमा। जिला के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत अनुबंध एवं सरकारी कर्मियों का जून 2026 से बकाया वेतन भुगतान के लिए झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उपायुक्त के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव शैलेन्द्र कुमार तिवारी ने कहा कि वेतन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। आज उनके सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रतिनिमंडल में राज्य महामंत्री के साथ झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विपुल कुमार, जिला कार्यकारी मंत्री अरविंद कुमार, अनुबंध कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव यादव शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.