स्वास्थ्यकर्मियों को चिकित्सा आपके द्वार अभियान की मिली जानकारी
अररिया, सितम्बर 2 -- सिकटी, एक संवाददाता। पहली सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को एएनएम को प्रशिक्षण दिया गया। सीएचसी सिकटी में आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण की अध्यक्षता डॉ. अजमत राणा ने की। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों में गैर संचारी रोगों एनसीडी जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि और अन्य गंभीर बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर आधारित रहा। एक दिवसीय इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर स्क्रीनिंग करने, डेटा पोर्टल पर शत-प्रतिशत ऑनलाइन इन्ट्री करने और मरीजों को सही परामर्श व उपचार से जोड़ने के तौर-तरीके की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- बैठक कर गैर-संचारी रोग जांच अभियान की दी गई जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.