स्वास्थ्य: हाइग्रेड फीवर के साथ दर्द, सूजन और खरास कर रही परेशानी
बागपत, मई 27 -- बागपत। इस बार वायरल से जुड़े मामलों के लक्षण बदले हुए दिखाई दे रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक वायरल इंफेक्शन के मरीजों में गले में दर्द का लक्षण मुख्य रूप से देखा जा रहा है। हाइग्रेड फीवर के साथ गले में दर्द, सूजन, खरास और बोलने में दिक्कत के साथ भूख न लगना और कमजोरी वायरल संक्रमण की वजह बताई जा रही है। लगातार इलाज के बाद दो सप्ताह तक भी आराम नहीं मिलने से मरीज बेदम हो रहे हैं। बार-बार बदल रहे मौसम के बीच वायरल संक्रमण इस बार अलग ही तेवर में नजर आ रहा है। वायरल की बदली शक्ल में संक्रमित मरीजों के गले में दर्द का लक्षण मुख्य रूप से दिखाई दे रहा है। मरीजों में 104 डिग्री से ज्यादा बुखार के साथ गले में लगातार दर्द, सूजन, खरास और बोलने में दिक्कत महसूस हो रही है। कई केसों में मरीजों की आवाज बदलने के भी मामले सामने आए हैं। खुश्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.