स्वास्थ्य: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रकाश में आ सकते हैं मरीज
मथुरा, सितम्बर 1 -- मौसम में बदलाव के साथ सांस संबंधी संक्रमणों को लेकर स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पतालों को विशेष सतर्कता बरतने और जीवन रक्षक संसाधनों की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन्फ्लुएंजा-जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है, को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके लक्षण सामान्य वायरल या फ्लू जैसे हो सकते हैं, इसलिए लगातार या गंभीर लक्षणों को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। बदलते मौसम को देखते हुए मरीज भी प्रकाश में आ सकते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इन्फ्लुएंजा में अचानक बुखार, आमतौर पर सूखी खांसी, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बहना तथा मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अत्यधिक थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अधिकांश लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.