स्वास्थ्य: मौसम की मार, वायरल के साथ बढ़े हड्डी के रोगी
बागपत, अक्टूबर 6 -- बागपत। बदलते मौसम में वायरल के साथ अचानक हड्डी और त्वचा रोगी बढ़ गए हैं। साथ में सांस के रोगियों की मुश्किलें भी ज्यादा हो गई हैं। सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा इन्हीं दिक्कतों के मरीज आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा बुखार, हड्डी, त्वचा, सांस के रोगी पहुंचे रहे है। वहीं, वायरल में अब हाईग्रेड बुखार आ रहा है। यह 102 से लेकर 104 तक है। इसके साथ दूसरी दिक्कतें जैसे खांसी, जुकाम, गले में खराश भी चल रही है। तापमान के उतार-चढ़ाव, गलत खानपान ऐसी दिक्कतें दे रहा है। दूसरे नंबर पर हड्डी रोगों के मरीज हैं। जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों का दुखना, जोड़ों के आसपास सूजन की परेशानी बढ़ी है। डाक्टर इसे तापमान के उतार-चढ़ाव से जोड़ रहे हैं। उमस के सीजन में त्वचा के रोगी बरकरार हैं। इनमें कोई कमी नहीं आई है। त्वचा पर काले-ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.