गोंडा, फरवरी 5 -- वजीरगंज, संवाददाता। सीएचसी परिसर में गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने फीता काटने के बाद दीप जलाकर किया। मेले में 2206 मरीजों ने पंजीकरण कराया जिनका निःशुल्क परीक्षण करके दवाएं दी गई। विधायक ने महिला एवं बालविकास विभाग की ओर से अन्नप्राशन कार्यक्रम में नौनिहाल को खीर खिलाई और गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषाहार भी बांटा। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि आम लोगों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार का प्रथम दायित्व है। मेले के माध्यम से योजनाओं तथा उसके लाभ प्राप्त करने की जानकारी दी जा रही। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने कहा कि सीएचसी पर सभी प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं, एक्सरे तथा जांच निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने सभी जरूरतमंदों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का ला...