सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- सीतामढ़ी। जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्वेता भारती ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों एवं नीति आयोग के प्रमुख संकेतकों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव, जिला योजना पदाधिकारी संतोष सुमन, शिक्षा, कृषि, आईसीडीएस, पशुपालन एवं कौशल विकास विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा आकांक्षी प्रखंड बैरगनिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौर उपस्थित थे। बैठक में पीरामल फाउंडेशन की टीम ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। समीक्षा के दौरान डीडीसी श्वेता भारती ने कहा कि आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम का उद्देश्य पिछड़े क्षेत्रों में विकास की गति क...