स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सुरक्षा पर दें विशेष ध्यान: सांसद
रामपुर, मई 16 -- रामपुर। सांसद मोहिब्बुल्लाह नदवी ने अधिकारियों से कहा कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। सांसद शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास एवं समन्वय समिति (दिशा) की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, किसान सम्मान निधि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, कौशल विकास मिशन एवं उद्यमिता सहित विभिन्न संचालित योजनाओं की समीक्षा की। सांसद ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा उनकी जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.