बोकारो, जुलाई 5 -- डब्ल्यूसीएसएफ चैरिटीस्पिरिट फाउंडेशन ने बोकारो जिले में अपने सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की औपचारिक शुरूआत करते हुए रविवार को गोमिया प्रखंड के स्वांग दक्षिणी पंचायत भवन में महिला एवं पुरुष पंचायत समन्वयकों की पहली संगठनात्मक बैठक आयोजित की। संगठन के विस्तार, पंचायत स्तर पर टीम गठन और आगामी जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। संस्था के प्रतिनिधि संजीत कुमार ने कहा कि फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से झारखंड के विभिन्न जिलों में समाज के वंचित एवं जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, किसान उत्थान, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। संस्था महिला स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा एवं गर्भ...