स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में धूमधाम से मनाया नर्सेज दिवस
रुद्रपुर, मई 12 -- खटीमा, संवाददाता। लोहियाहेड रोड स्थित स्वास्तिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मंगलवार को मिस फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ.विवेक अग्रवाल, डॉ.शिप्रा अग्रवाल, प्रशासक विनोद मलिक, अस्पताल प्रशासक अंजनी विक्रम सिंह एवं प्रधानाचार्य रुचि खुराना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही फेस पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कुकिंग, फायर सेफ्टी, रोल प्ले, स्पीच प्रतियोगिता, वीडियो मेकिंग एवं फोटोग्राफी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। यह भी पढ़ें- महुआडाबरा के श्री साईं नर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.