स्वावलंबी भारत अभियान में स्वदेशी अपनाने पर जोर
सोनभद्र, जुलाई 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। स्वावलंबी भारत अभियान के तहत गुरुवार को आदिवासी इंटर कॉलेज, सिलथम में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय रोजगार सृजन और स्वावलंबन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि काशी प्रांत के प्रांत संयोजक अजय आनंद ने कहा कि देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला संयोजक डॉ. गोपाल सिंह ने कहा कि स्वदेशी हमारी मूल परंपरा होने के साथ ही वैश्विक पहचान भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की वैश्विक चुनौतियों का प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.