हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। तेजस्विनी जन सेवा समिति ने मंगलवार को सक्षम महिला समर्थ भारत संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मुख्य स्तंभ हैं। उन्होंने कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटीशियन जैसे हुनर सीखकर अपने पैरों पर खड़े होने का आह्वान किया। ब्यूटीशियन प्रशिक्षक ललिता पांडेय ने नारी शक्ति के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दिव्या कोटियाल, नीलम आर्या और दिशा मोरा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.