कौशाम्बी, जनवरी 13 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत मंगलवार को महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित एवं जागरूक बनाने के लिए जनपद भर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान बहू-बेटियों को सुरक्षा एवं स्वावलंबन की अवधारणा से अवगत कराया गया। साइबर अपराध, नए आपराधिक कानून, गुड टच-बैड टच, आत्मसुरक्षा, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति केंद्र की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 112 (पुलिस), 1090 (वीमेन पावर), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि के बारे में जागरूक किया गया। थाना कोखराज, सैनी, करारी, सराय अकिल, मोहब्बतपुर पइंसा, महेवाघाट, मंझनपुर, संदीपनघाट, कड़ाधाम, पश्चिम श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.