रामपुर, फरवरी 18 -- स्वार-रामपुर मार्ग पर सोनकपुर के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।किलाखेड़ा निवासी फुरकान किसी काम से रामपुर गया था। बुधवार को जब वह रामपुर से अपने घर वापस लौट रहा था, तभी स्वार रोड पर सोनकपुर के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा गिरी। जिससे फुरकान सड़क पर जा गिरा और उसे काफी चोटें आईं।हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायल फुरकान को उठाया और पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.