रामपुर, अप्रैल 4 -- स्वार विधानसभा क्षेत्र में सात सड़कें करीब 7.9 करोड़ की लागत से सुधरेंगी। इसके लिए बजट जारी हो गया है। जल्द ही इन सड़कों पर निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक शफीक अहमद अंसारी ने बताया कि आर्थिक विकास योजना के तहत लोनिवि के माध्यम से शासन को सात सड़कों के प्रस्ताव भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि शासन ने सात कार्यों के लिए करीब 7.9 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि इससे ग्राम मुंशीगंज मार्ग से अलीनगर जागीर मार्ग का पुनर्निर्माण, स्वार-दड़ियाल-काशीपुर मार्ग पर खाड़ीखेड़ा वाया मेवला फार्म मार्ग का निर्माण, बिलासपुर-मिलकखानम-स्वार मार्ग का निर्माण, ग्राम केशोनगली मार्ग से गडरियों वाला मंझरा होते हुए उत्तराखंड सीमा तक मार्ग निर्माण, ग्राम फाजलपुर के मंझरे से श्मशान घाट तक मार्ग निर्माण, ग्राम नूरपुर फाजलपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.