स्वार में सरिया सीमेंट स्टोर में चोरी, जांच शुरू
रामपुर, मई 12 -- स्वार। नगर के रामपुर मार्ग स्थित साबरी ट्रेडर्स सरिया-सीमेंट स्टोर में सोमवार तड़के चोरों ने टीनशेड तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर निवासी मोहम्मद फईम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी रामपुर मार्ग पर साबरी ट्रेडर्स के नाम से सरिया-सीमेंट की दुकान है। रविवार रात अज्ञात चोर दुकान की छत का टीनशेड तोड़कर अंदर घुस गए और दराज में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी तथा पानी की मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दुकान का टीना काटकर नकदी समेत एक लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से चोरी की तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- चोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.