रामपुर, अप्रैल 15 -- स्वार। नगर मे भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) द्वारा नगर पालिका परिषद स्वार के सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर केक काटकर उत्सव मनाया गया। भावाधस के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही ने कहा कि बाबा साहेब ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, पिछड़ों, दबे-कुचलों और महिलाओं के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके संघर्षों की बदौलत समाज को समानता और सम्मान से जीने की राह मिली। उन्होंने उपस्थित लोगों से बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो-को जीवन में उतारने का आह्वान किया। साथ ही समाज में पसरी बुराइयों को छोड़कर बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाने पर जोर दिया, ताकि यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि हो।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.