रामपुर, जून 6 -- स्वार। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक सीमेंंदर मीना ने जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के पहुंचने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब 11:50 बजे जिलाधिकारी का काफिला तहसील पहुंचा, जिसके बाद एक-एक कर फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के समक्ष पहुंचे। ग्राम खेमपुर निवासी मोहम्मद अहमद ने शिकायत करते हुए बताया कि खेमपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति से किसानों को खाद उपलब्ध होती थी, लेकिन...