रामपुर, अप्रैल 13 -- स्वार। क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी गांव में चरस की अवैध बिक्री का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। सोमवार को एक युवक को ग्रामीणों ने उस समय घेर लिया, जब वह गांव से चरस लेकर वापस लौट रहा था। ग्रामीणों ने युवक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से चरस की एक पुड़िया बरामद हुई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरी कार्रवाई का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि करीब 15 दिन पहले ही ग्राम प्रधान रियाज खान ने गांव में चरस की बिक्री की शिकायत पुलिस से लिखित रूप में की थी और कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों क...