रामपुर, अप्रैल 30 -- स्वार। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग गांवों और मोहल्लों में कुत्तों ने हमला कर 13 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। खेड़ा टांडा निवासी इस्माइल की 6 वर्षीय बेटी लायबा नूर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर काटकर घायल कर दिया। ऐसे ही 6 वर्षीय फेज़ान निवासी खुर्द मुस्तफाबाद, सात वर्षीय अजय सीता खेड़ा,12 वर्षीय अंश यादव रेहमतगंज, सात वर्षीय अर्श लाड़पुर, 26 वर्षीय मोहम्मद रफी, मोहब्बत नगर, 23 वर्षीय अंकित गज्जू पुरा, 19 वर्षीय नाजिया गांव बाजपुर, 18 वर्षीय अदीबा खेड़ा टांडा, भी कुत्तों के हमले में घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.