स्वार में आठ घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से लोग बेहाल
रामपुर, जून 9 -- स्वार। टांडा से स्वार आने वाली 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ विद्युत हरि दीपक यादव ने बताया कि 33 हजार हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट को ठीक कर लाइन दुरुस्त कर दी गई है और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.