रामपुर, अप्रैल 11 -- कोतवाली परिसर में शुक्रवार को नगर की प्रमुख समस्याओं को लेकर पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में खासतौर पर नगर में लगने वाले जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। कोतवाल संजीव कुमार ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तहसील एवं नगराध्यक्ष अनवार अली और अन्य पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए नगर की छोटी-बड़ी समस्याओं पर मंथन किया। इस दौरान अनवार अली ने रामपुर-बाजपुर मार्ग पर लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।इस पर कोतवाल संजीव कुमार ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका और तहसील प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से जाम की समस्या से आम लोगों को राहत मिलेगी।कोतवाल ने व्यापारियों से अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी क...