स्वार की मदीना मार्केट में बुटीक से 30 हजार की चोरी
रामपुर, जून 22 -- नगर के मदीना मार्केट में रविवार दोपहर चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान से तीन अज्ञात महिलाओं ने चकमा देकर लगभग तीस हजार रुपये के कीमती सूटों पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। नगर की मदीना मार्केट स्थित रुबाब बुटीक के संचालक शाहनवाज़ कुरैशी रविवार दोपहर के समय खाना खाने अपने घर गए हुए थे। उस वक्त दुकान पर केवल एक काम करने वाला लड़का मौजूद था। इसी बीच, बुर्का पहने तीन अज्ञात महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं। महिलाएं ने लड़काें को बातों में उलझाया और सूट देखने के बहाने बेहद शातिर तरीके से करीब 30,000 रुपये मूल्य के महंगे सूट समेटकर रफूचक्कर हो गईं।
घटना की जानकारी जब दुकान संचालक शाहनवाज़ कुरैशी खाना खाकर वापस अपनी दुकान पर लौटे, तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.