स्वारना पुल पर फुटपाथ नहीं, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
विकासनगर, जुलाई 7 -- राकेश खत्री दून-पांवटा हाईवे पर सेलाकुई के पास स्वारना नदी पर बने पुल पर पैदल यात्री जान जोखिम में डालकर चल रहे हैं। पुल की चौड़ाई काफी कम है। पुल पर दिन भर दोनों तरफ भारी वाहनों के साथ ही दोपहिया, तिपहिया वाहन चलते रहते हैं। चौड़ाई कम होने के कारण पैदल चलने वालों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। पुल की चौड़ाई बढ़ाने के आज तक प्रयास नहीं हुए।दून-पांवटा मार्ग पर सेलाकुई-रामपुर के पास स्वारना पुल है। यह पुल सालों पहले बनाया गया था। जब पुल बना तो इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी कम था। करीब अस्सी मीटर लंबे इस पुल की चौड़ाई महज पंद्रह फीट के लगभग है। पुल के दोनों ओर से दो मालवाहक वाहन एक साथ गुजरते हैं, तो पुल पर पैदल चलने की जगह नहीं बचती। हाईवे होने के कारण पुल पर दिन से रात तक भारी वाहनों, छोटे-बड़े चौपहिया, दोपहिया, ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.