स्वारना नदी किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप
विकासनगर, जुलाई 29 -- थाना सेलाकुई क्षेत्र के अंतर्गत सारना नदी किनारे संरक्षित पशु का अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पशु चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में अवशेष का परीक्षण कराया। प्रथम दृष्टया इसे गोवंश का अवशेष पाए जाने पर पुलिस ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि बुधवार कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सारना नदी क्षेत्र में संरक्षित पशु के कटान होने की आशंका है। सूचना देने वाले रचित मिश्रा ने बताया कि मौके पर पशु का पैर पड़ा हुआ है। बताया कि सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेक सिंह भंडारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। सूचना देने वाले व्यक्ति और उनके साथियों ने पुलिस को नदी के अंदर उस स्थान तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.