स्वायत्तता खत्म करने के विरोध में ज्ञापन सौंपा
पटना, जुलाई 24 -- पाटलिपुत्र विवि शिक्षक संघ (पी.पूटा) ने बिहार सरकार के उस फैसले का कड़ा विरोध किया है, जिसमें प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता समाप्त करना प्रस्तावित है। संघ के प्रधान संरक्षक सह विधान पार्षद डॉ. (प्रो.) नवल किशोर यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने राज्यपाल-सह-कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। संघ के अध्यक्ष एके ठाकुर, महामंत्री प्रो. हृदय नारायण यादव और कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार फैसले पर विचार नहीं करती है, तो बिहार के सभी विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ कॉलेजों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विवि संशोधन विधेयक के विरोध में वकूटा का धरना-प्रदर्शन
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.