मथुरा, मार्च 13 -- रंगीली कुंज में चल रहे केलिमाल महोत्सव में गुरुवार को संत प्रेमानंद महाराज ने बधाई भिजवाई। अपने विशेष परिकरों के द्वारा भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा कि केलिमाल महोत्सव प्रिया प्रियतम की अंतरंग लीला का महोत्सव है। इससे साक्षात बिहारीजी के दर्शन होते हैं। यह बधाई संदेश देते हुए संत प्रेमानंद महाराज के विशेष परिकर हित दायिनी शरण बाबा ने कहा कि संत जनों के सानिध्य से ही आराध्य का दर्शन प्राप्त होता है। उनकी कृपा मात्र से यह जीवन धन्य हो जाता है। गुरुवार को केलिमाल महोत्सव के 108 वें दिन ठाकुर बांके बिहारी महाराज का प्राकट्य हुआ।रंगीली कुंज के संस्थापक बाबा श्याम दास ने कहा कि संत भगवान के संदेश वाहक होते हैं। भगवान के पास ले जाने का कार्य संत करते हैं।कुंज बिहारी दास भक्तमाली ने व्यासपीठ से केलिमाल कथा का श्रवण कराते हुए ...