गाजीपुर, अप्रैल 2 -- भांवरकोल। शेरपुर कलां स्थित चंद्रेश्वर नाथ ट्रस्ट ने हनुमान जयंती के अवसर पर स्वामी सहजानंद सरस्वती की स्मृति स्मारिका का विमोचन किया। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रबली राय मिश्रा ने बताया कि स्मारिका स्वामी जी की 137वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर 22 फरवरी को प्रकाशित हुई थी। मुख्य अतिथि, जहानाबाद के डॉ. राघव शरण शर्मा ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के राष्ट्र उद्धारक व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने महापुरुष के आदर्शों को जीवन में अपनाने और नई पीढ़ी के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में पूर्व आईएएस लालजी राय, ओपी राय, डॉ. आशा राय, डॉ. राजेंद्र राय, जय प्रकाश राय, शशिधर राय टुनटुन, त्रिलोकी नाथ राय, मिथिलेश राय समेत अन्य उपस्थित रहे। अध्यक्षता भोला राय और संचालन सुरेंद्र राय द्वारा किया गया।

हिंद...