स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
बोकारो, जून 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं किसान आंदोलन के प्रणेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि शुक्रवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती बीएड कॉलेज परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएड कॉलेज के निदेशक राम कृष्णा कुमार ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और अखिल भारतीय किसान आंदोलन के जनक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा तथा जमींदारों के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के आदर्शों, नैतिक मूल्यों और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ही बोकारो में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.