स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि आज
गाजीपुर, जून 25 -- दुल्लहपुर। किसान आंदोलन के जनक और प्रखर समाज सुधारक स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि शुक्रवार को देवा गांव में मनाई जाएगी। गाजीपुर जिले के देवा गांव में 22 फरवरी 1889 को जन्मे स्वामी सहजानंद का बचपन का नाम नौरंग राय था। बाद में उन्होंने संन्यास ग्रहण कर किसान, मजदूर और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष का मार्ग चुना। स्वामी सहजानंद ने किसानों को संगठित कर उनके अधिकारों की आवाज बुलंद की और जमींदारी शोषण के खिलाफ व्यापक आंदोलन चलाया। वे स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़े रहे तथा कुछ समय तक कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी निकटता सुभाष चंद्र बोस से भी रही और दोनों ने कई आंदोलनों में साथ काम किया। यह भी पढ़ें- स्वामी सहजानंद के विचारों को धरातल पर उतार रही सरकार : महाचंद्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.