स्वामी सत्यानंद की तपोभूमि रिखिया धाम के लिए अगले महीने से चलेगी बस
मुंगेर, जून 1 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पथ परिवहन निगम की ओर से मुंगेर से रिखिया धाम(देवघर) एवं मंदार हिल के लिए जल्द बस सेवा शुरू की जाएगी। पथ परिवहन निगम, मुंगेर के अधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि, विभाग से रिखिया धाम के लिए बस सेवा शुरू करने की हरी झंडी मिल गयी है। उन्होंने बताया कि, रिखिया धाम के बस चलाने को लेकर योग विद्यालय के स्वामीजी से बात हुई है। जुलाई महीने से रिखिया धाम के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। रिखिया धाम के लिए बस चलने से योग साधकों और श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत होगी। रिखिया धाम बिहार योग विद्यालय के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। प्रतिष्ठान अधीक्षक श्री सिन्हा ने बताया कि, पर्यटन स्थल मंदार हिल(बांका) के लिए भी मुंगेर से जल्द बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.