हरिद्वार, दिसम्बर 18 -- स्वामी श्रद्धानंद के 100वें बलिदान दिवस पर 23 दिसंबर को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुरुकुल परिसर से सिंहद्वार स्थित स्वामी श्रद्धानंद की प्रतिमा तक जाएगी। गुरुवार को मुख्य अधिष्ठाता डॉ. दीनानाथ शर्मा ने बताया कि इसकी शुरुआत सुबह नौ बजे यज्ञ से होगी। इसके बाद शोभायात्रा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें योगगुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी यतीश्वरानंद, स्वामी आदित्यवेश और रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित बड़ी संख्या में संत, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.