स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में उद्योग-एकेडमिक एकीकरण प्रकोष्ठ गठित
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 'उद्योग एकेडमिक एकीकरण एवं कौशल विकास प्रकोष्ठ' का गठन किया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारपरक और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार डॉ. प्रांजल शाही को प्रकोष्ठ का समन्वयक तथा डॉ. रूपक श्रीवास्तव को सह-समन्वयक बनाया गया है। डॉ. अभिजीत मिश्रा, डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता, सौरभ मिश्रा और व्याख्या सक्सेना को सदस्य नामित किया गया है। वहीं गगन अग्रवाल को बाह्य आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रकोष्ठ के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.