स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में मीडिया सेल का शुभारंभ, कुलपति बोले- विश्वविद्यालय का आईना है मीडिया सेल
शाहजहांपुर, जून 14 -- कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। डॉ. श्रीकांत मिश्र ने मंत्रोच्चारण किया, जबकि डॉ. कविता भटनागर ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मीडिया सेल के सदस्यों ने कुलपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मीडिया सेल के सह-समन्वयक एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सेल की कार्ययोजना की जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को तेजी से विकास की ओर अग्रसर करना उनकी प्राथमिकता है और इसमें मीडिया सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी。
कार्यक्रम में विविध दायित्वों का वितरण इस दौरान मीडिया सेल के विभिन्न दायित्वों का भी वितरण किया गया। प्रिंट मीडिया एवं रिकॉर्ड का दायित्व डॉ. शिशिर शुक्ला और सुधाकर गुप्ता को, सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.