स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का हुआ सजीव प्रसारण
शाहजहांपुर, अगस्त 2 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में रविवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद का नवीन सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के संरक्षण एवं निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा आर्य महिला पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पारुल यादव और डॉ. अनुराधा के नेतृत्व में सहभागिता की। उपस्थित युवाओं ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को गंभीरता से सुना और नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट आलोक सिंह, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.