शाहजहांपुर, अप्रैल 25 -- शाहजहांपुर। जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान देते हुए स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना पहले से ही हो गई है। राजकीय विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित इस संस्थान में प्रशासनिक ढांचा तैयार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए डॉ. वी.के. मौर्य को प्रथम कुलसचिव नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद अब प्रशासनिक और शैक्षणिक प्रक्रियाओं को गति देने का काम शुरू होगा। कुलसचिव की नियुक्ति के साथ ही कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख प्रबंधन, संबद्धता प्रक्रिया और अन्य जरूरी प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित किया जाएगा। आने वाले समय में कुलपति की नियुक्ति, विभिन्न संकायों का गठन, पाठ्यक्रम निर्धारण और शिक्षकों की भर्ती जैसी प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएंगी। यह भी पढ़ें- प्रवक्ताओं को वाणिज्य गौरव सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.