हापुड़, अप्रैल 8 -- इन्दप्रस्थ शैक्षिक सोसायटी के स्वामी विवेकानन्द लॉ कॉलेज हापुड़ के तत्वावधान में निःशुल्क विधिक सहायता का आयोजन हुआ।प्रबन्धन पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमन्द वर्गों को सिविल एवं अपरााधिक मामलों में निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। प्रबन्धन पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि किसी व्यक्ति को न्याय से वंचित न रहने देने के लिए विधिक सहायता प्रदान की जाए। पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि विधिक सहायता दान नहीं बल्कि एक नैतिक दायित्व है। विधि के शासन का प्रसार देश के प्रत्येक क्षेत्र में होना चाहिए। विधि संकाय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ.राजबीर कुमार ने कहा कि निःशुल्क कानूनी सहायता आर्थिक रूप से कमजोर, हाशिए पर रहने वाले या असुरक्षित नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करना है। विधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.