लखनऊ, दिसम्बर 21 -- रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, लखनऊ के शताब्दी समारोह के अवसर पर रविवार को एक दिवसीय क्षेत्रीय युवा सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ में आयोजित कार्यक्रम में कई जिलों के 400 से अधिक युवाओं व भक्तगणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। 'स्वामी विवेकानन्द के अनुसार बनो और बनाओ' विषय पर रामकृष्ण मठ, हैदराबाद के अध्यक्ष स्वामी बोधमयानन्द ने बताया कि स्वामी विवेकानन्द ने सिखाया कि दुनिया या दूसरों को बदलने की कोशिश करने से पहले, इंसान को पहले खुद को समझना और बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने अंदरूनी ताकत, आत्मविश्वास और चरित्र बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विशेषज्ञ डॉ. विवेक मोदी ने 'युवा कैसे स्वामी विवेकानंद के पुनर्जीवित भारत के सपने को साक...