मुंगेर, जनवरी 5 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत मुंगेर नगर निगम के वार्ड संख्या- 19, रायसर में स्थित श्री काली बड़ी बिषहरी के प्रांगण में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 100 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर के दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर (मधुमेह), बुखार, सर्दी-खांसी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। साथ ही मरीजों की एक्यूप्रेशर पद्धति से भी जांच एवं परामर्श दिया गया, जिससे लोगों को काफी लाभ मिला। इस अवसर पर रायसर समिति के सदस्य जय किशोर प्रसाद सिंह, राज नारायण यादव, मनोज कुमार गुप्ता, विवेकानंद चौधरी एवं वशिष्ठ शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रामाधार सिंह ने भाग लिया और स्वास्थ्य शिविर की सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.