शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। लोदीपुर स्थित स्वामी विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक जीएस वर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने स्तर पर प्रयास कर सफलता प्राप्त करता है और सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य आरबी सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.