स्वामी विवेकानंद स्कूल में कैंसर जागरूकता अभियान
धनबाद, सितम्बर 2 -- स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा में असर्फी हॉस्पिटल के सहयोग से कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंसर विशेषज्ञ डॉ बी मिश्रा ने विद्यार्थियों को कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, बचाव व समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी। विद्यार्थियों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू व अन्य हानिकारक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ स्वास्थ्य व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी विद्यालय का दायित्व है। प्राचार्य संजीव कुमार साव ने कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.